ताजा खबरे
IMG 20260509 131719 पश्चिम बंगाल : रूपा गांगुली उर्फ दौपदी बनेगी उपमुख्यमंत्री ! Rajasthan News Portal कोलकाता
Share This News

Thar पोस्ट। महाभारत सीरियल से घर घर लोकप्रिय हुई दौपदी उर्फ रूपा गांगुली का नाम उपमुख्यमंत्री पद के लिए सबसे ऊपर है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सत्ता संभालने की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा दो डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें एक महिला चेहरा रखने की रणनीति है।’महाभारत’ सीरियल में ‘द्रौपदी’ का किरदार निभा चुकीं रुपा का नाम उप-मुख्यमंत्री पद के लिए काफी चर्चा में है। रूपा ने सोनारपुर दक्षिण से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बनने के बाद रूप ने राजनीति में एंट्री ली। 2015 में उन्होंने भाजपा जॉइन की। 2016 में राज्यसभा सांसद बनीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया। 


Share This News