ताजा खबरे
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सवनिःशुल्क नशा मुक्ति शिविर : वरदान हॉस्पिटल में कलउद्योगपति डागा को पत्नी शोकजिला अस्पताल में बनेंगे स्त्री और प्रसूति रोग ओपीडी, लेबर रूम, प्री डिलीवरी रूम, पोस्ट डिलीवरी रूम और 4 कॉटेजबीकानेर संभाग: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हाई-अलर्ट, इतने किमी तक लॉक डाउन जैसी स्थितिजिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंपपुलिस ने जारी की चेतावनी: आरटीओ व ई-चालान के नाम पर भी हो रही ठगीराजस्थान में इस दिन से हीट वेव की चेतावनी
IMG 20260507 002424 बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या Rajasthan News Portal कोलकाता, देश
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बवाल मचा हुआ है। यहां के मध्यग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। विधानसभा चुनावों में भी चंद्रनाथ रथ प्रचार अभियान से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक चंद्रनाथ कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की। कार के शीशे से सटाकर उन्हें गोली मारी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।


Share This News