





Thar पोस्ट न्यूज। मतगणना व रुझान के बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शानदार बढ़त बनाई है। रुझानों में बीजेपी 90 सीटों पर आगे चल रही है और टीएमसी 60 सीटों पर आगे है। इस बार बीजेपी ने बंगाल चुनाव में अपनी पूरी ताकत भी झोंक दी थी। केरल के भी शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां 27 सीटों में से 15 सीटों पर डीएमके गठबंधन आगे चल रहा है। यूडीएफ 10 सीटों पर और बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में ही डीएमके गठबंधन ने बड़ी बढ़त बनाई है।तमिलनाडु के भी 5 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। यहां डीएमके ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है और एआईडीएमके ने 1 सीट पर बढ़त बनाई है। टीवेके ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है। असम से भी काउंटिंग के बाद पहला रुझान सामने आया है। यहां 4 सीटों के रुझान सामने आए हैं और चारों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस ने अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त नहीं बनाई है।


