





Thar पोस्ट। मौसम विभाग ने 19 जिलों में मौसम खराब रहने की बात कही है। विभाग के अनुसार एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 4 व 5 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मौसम ज्यादा प्रभावी रह सकता है। तेज आंधी और बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं सामान्य दिनों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आंधी-बारिश की गतिविधियों के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। इससे लोगों को हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पुराने मकानों व पेड़ों से दूर रहें।


