ताजा खबरे
शिक्षा के मंदिर में जल मंदिर बनाना अनुकरणीय पहलः विधायक व्यासबीकानेर में भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर हुई चर्चाव्यास को पीएचडी की उपाधिदेश:दुनिया, राजस्थान के इस जिले में तापमान 48 पारमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साध की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीभजनों से गूंजा श्याम मंदिरकोटगेट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शनएक महीने में होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, यूआईटी और विकास प्राधिकरणों में भी चेयरमैन :भाजपा प्रदेशाध्यक्षअनियमितताएं पाए जाने 14 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितबीकानेर कोटगेट पर उड़ी गुलाल, राजस्थानी भाषा को मिलेगा मान-सम्मान
SAVE 20260513 180027 बीकानेर में भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के बीकानेर प्रवास के दौरान आज सांगठनिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भाजपा जिला महामंत्री कौशल शर्मा का निवास रहा। यहाँ श्री चतुर्वेदी ने संभाग स्तरीय आधिकारिक बैठक में सम्मिलित होने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन
बैठक को संबोधित करते हुए श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, क्षेत्रीय विकास एवं राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री श्री राजेन्द्र पंवार तथा जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक पारीक ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की। बैठक में श्री हरीश भोजक, श्री हरि कांत शर्मा, युवा मोर्चा के श्री निशांत गौड़ तथा रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश बन सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं और राजनीतिक समीकरणों को लेकर अपने सुझाव श्री चतुर्वेदी के समक्ष रखे।


Share This News