





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर इलाके में बुधवार को स्थित एक पापड़ फैक्ट्री में अचानक भीषण आग से लाखों का नुकसान हुआ है। यहां आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबरों के मुताबिक डीजल भट्टी से आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियों को लगाया गया है, वहीं अतिरिक्त पानी की जरूरत को देखते हुए कई पानी के टैंकर भी मौके पर मंगवाए गए हैं।



घटना की सूचना पर सीओ हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। दमकलकर्मी लगातार आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चला है।