ताजा खबरे
IMG 20250527 111143 22 टूरिज्म : शेखावाटी की सभी 662 हेरिटेज हवेलियों का सर्वे होगा Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के पर्यटन खजाने में शेखावाटी की हवेलियां प्रमुखता से शुमार है। किसी जमाने मे रसूखदारों द्वारा बनवाई गई ये हवेलियां अब देशी विदेशी सैलानियों कर आकर्षण का केंद्र है। राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब शेखावाटी क्षेत्र की दुर्लभ हेरिटेज हवेलियों का संरक्षण और जीर्णोद्धार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दिशा में विधिक उपायों की संभावना जताते हुए अधिनियम भी लाया जाएगा।

सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले में स्थित शेखावाटी की सभी 662 हेरिटेज हवेलियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इनके संरक्षण और विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इन हवेलियों में राजस्थान की गौरवशाली परंपरा और स्थापत्य कला की अद्वितीय छवि छिपी है।

हवेलियों के संरक्षण को लेकर खुद सीएम भजनलाल शर्मा भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिले के कलक्टर्स को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में स्थित हेरिटेज भवनों की सूची तैयार कर, संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि इन कार्यों में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सकती है।


Share This News