ताजा खबरे
आचार्य के मुक्तक संग्रह ‘निगाहों के समंदर में’ का विमोचनगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ, आवेदन की अंतिम दिनांक 10 जूनश्रीलंका में पहली बार सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित हुआ स्यूचरलेस एओर्टिक वाल्व, जयपुर के डॉ. अजीत बाना के नेतृत्व में रचा गया इतिहासव्यापार मंडल का मुख्यमंत्री को ज्ञापनLorem ipsum dolor sit ametपूर्व जिला कलेक्टर आईएएस के खिलाफ चार्जशीट पेशईडी : बीकानेर से तिरुपति तक मिलावटी घी की चैन, कार्रवाई में करोड़ों की संपत्तियां मिलीRajasthan : प्रदेशभर में अभियान: मॉडिफाइड थार-स्कॉर्पियो से लेकर संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई, 52 वाहन जब्तमौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी कीसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
IMG 20241023 101608 3 धर्म संसार :- कथा में श्री नृसिंहावतार और श्री वामन अवतार की प्रस्तुति, रतनबिहारी जी के साथ आदि गणेश मंदिर व अन्य स्थानों पर कथा जारी, हनुमान चालीसा की कड़ी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री राजरतन बिहारी जी मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में बुधवार को अनेक प्रसंगों का चित्रण हुआ। कथा व्यास पुष्टिमार्गीय मर्मज्ञ श्री माधवकृष्ण शास्त्रीजी (मथुरावाले) ने अपनी सुमधुर वाणी से जड़भरत संवाद, अजामिल चरित्र, श्री वृत्रासुर चतुःश्लोकी, श्री प्रहलाद चरित्र, श्री नृसिंहावतार और श्री वामन अवतार प्रसंग प्रतुत किये। श्रद्धालु भक्ति संगीत के साथ झूम उठे। मंदिर में 8 जून तक जगद्गुरु वैष्णवाचार्य प्रपन्नाचार्य पीठाधीश्वर गो. 108 श्री वल्लभरायजी महाराजश्री (कामवन) की आज्ञा से एवं आहिताग्नि गो. श्री वैष्णवजिवन जी बाबाश्री के सान्निध्य में तथा पि. गो. श्री विट्ठलनाथजी (प्रजानाथजी) की आज्ञा एवं अध्यक्षता में कथा का आयोजन हो रहा है।

1004274216 धर्म संसार :- कथा में श्री नृसिंहावतार और श्री वामन अवतार की प्रस्तुति, रतनबिहारी जी के साथ आदि गणेश मंदिर व अन्य स्थानों पर कथा जारी, हनुमान चालीसा की कड़ी Rajasthan News Portal धर्म
1004274971 धर्म संसार :- कथा में श्री नृसिंहावतार और श्री वामन अवतार की प्रस्तुति, रतनबिहारी जी के साथ आदि गणेश मंदिर व अन्य स्थानों पर कथा जारी, हनुमान चालीसा की कड़ी Rajasthan News Portal धर्म
1004274837 धर्म संसार :- कथा में श्री नृसिंहावतार और श्री वामन अवतार की प्रस्तुति, रतनबिहारी जी के साथ आदि गणेश मंदिर व अन्य स्थानों पर कथा जारी, हनुमान चालीसा की कड़ी Rajasthan News Portal धर्म

मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम नहीं करते स्वीकार:पं व्यास
बीकानेर। श्री आदि गणेश मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्ति, धर्म और मानवीय आदर्शों से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किया गया। इस दौरान कथा पंडाल श्याम ला गिरधारी… जैसे भजनों से गूंज उठा,जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन होकर झूमते रहे। कथा वाचक पं सुनील व्यास बताया कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम, समर्पण और निष्काम भक्ति से प्रसन्न होते हैं। सच्चा भक्त वही है जो अहंकार,छल और कपट से दूर रहकर प्रभु का स्मरण करता है। व्यास ने कहा कि प्रभु जब अवतार लेते हैं तो माया के साथ आते हैं। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जबकि शरीर नश्वर है। उन्होंने कहा कि भागवत बताता है कि कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वहीं सच्ची भक्ति है ।कथा में भगवान नरसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया गया ,जिसमें भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और विश्वास का वर्णन किया गया।

महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है। व्यास पीठाधीश्वर ने भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र ,सती चरित्र, धु्रव चरित्र ,जड़ भरत चरित्र ,नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है।
जब भगवान शिव के विवाह की झांकी निकाली गई, तो माहौल एकदम उत्सव जैसा हो गया। शिव विवाह के भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते-झूमते रहे।पंडित जी ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि जैसे समुद्र से विष और अमृत दोनों निकले थे, वैसे ही इंसान के अंदर भी अच्छे और बुरे दोनों विचार होते हैं। जब हम अपने मन का मंथन करेंगे, तभी हमें सही और गलत की पहचान होगी।रामसा व्यास के साथ आई भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 8 जून से
बीकानेर।
करणी नगर सी ब्लॉक स्थित दुर्गा माता मंदिर में 8 जून से 15 जून तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन कथावाचक पं. संजय कृष्ण जी भारद्वाज के श्रीमुख से होगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं प्रतिदिन प्रातः 9:15 बजे से 11:15 बजे तक हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रीमद् भागवत कथा को ज्ञान, भक्ति एवं वैराग्य का महायज्ञ माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुजारी श्री भैंरुदान जी छंगाणी से संपर्क किया जा सकता है। स्थान: दुर्गा माता मंदिर, करणी नगर, सी ब्लॉक, लालगढ़, बीकानेर तिथि: 8 जून 2026 से 15 जून 2026
समय: दोपहर 12:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक।

हनुमान चालीसा की तीसरी कड़ी में गऊ भक्त मूल जी साध और गायक कलाकार नवीन गोस्वामी का सम्मान हुआ

वंदे मातरम टीम द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की तीसरी कड़ी का आयोजन रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में रखा गया

भारत के सुख शांति और समृद्धि के साथ पूरे विश्व में शांति के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सिंह खींवसर थे.सामूहिक हनुमान चालीसा टीम के प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया इस बार के हनुमान चालीसा कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी जी द्वारा पंचमुखी हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया था तीन सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर कर आयोजन को भक्ति रस से सराबोर कर दिया! एक राम भजन गायक कलाकार नवीन जी गोस्वामी द्वारा भी प्रस्तुत किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद सुधा जी आचार्य द्वारा 5 मिनट तक लगातार शंख वादन करके किया गया! उपस्थित सभी टीम के कार्यकर्ताओं और भक्तों द्वारा समवेत स्वर में तीन हनुमान चालीसा का पाठ किया गया!

कार्यक्रम में गौ सेवा के लिए श्री मूलचंद जी साध का राम नाम का दुपट्टा पहना कर श्री फल देकर तिलक लगाकर सम्मान भी विजय कोचर धर्म सिंह खींवसर कमल जी सेन श्याम जी पारीक और राकेश पाल जी द्वारा किया गया! इस अवसर पर भजन गायक कलाकार श्री नवीन गोस्वामी का पुजारी जी द्वारा पुष्प माला पहना कर उनका भी स्वागत सम्मान किया गया!

बजरंगबली जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ आज के कार्यक्रम में मुकेश जोशी जसोदा जी खत्री सुमित्रा जी सेन अमित सिंह पड़ीहार भवानी सुथार राजेंद्र रामपुरिया अशोक शर्मा शिव उपाध्याय आनंद जी जोशी सुनील गहलोत विजय कोचर कमल जी सेन श्याम जी पारीक राकेश पाल जी करणी नगर नवीन जी गोस्वामी मूल जी स्वामी नवल किशोर तिवारी और अशोक पंडित आदि कार्यकर्ता आयोजन में उपस्थित हुए!

मुकेश जोशी जिला संयोजक वंदे मातरम टीम बीकानेर


Share This News