





Thar पोस्ट। राजस्थान में बीती रात को तूफान से अनेक स्थानों पर पेड़ होर्डिंग्स उखड़े। पीबीएम अस्पताल में फॉल सीलिंग गिर गई। अनेक स्थानों से नुकसान की खबरें आ रही है। इस बीच मौसम केंद्र जयपुर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में अंधड़ और बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने गुरुवार सुबह जारी तात्कालिक चेतावनी में नागौर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, धूलभरी आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। देश के मौसम विभाग व स्काईमेट ने पिछले दिनों रिपोर्ट में बताया था कि राजस्थान से तेलंगाना तक 1600 किमी लंबी एक थंडर क्लाउड की पट्टी बनी हुई है। इस बीच आने वाले सभी शहरों गावों में तूफान बारिश की गतिविधियां रहेगी।

