ताजा खबरे
आचार्य के मुक्तक संग्रह ‘निगाहों के समंदर में’ का विमोचनगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ, आवेदन की अंतिम दिनांक 10 जूनश्रीलंका में पहली बार सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित हुआ स्यूचरलेस एओर्टिक वाल्व, जयपुर के डॉ. अजीत बाना के नेतृत्व में रचा गया इतिहासव्यापार मंडल का मुख्यमंत्री को ज्ञापनLorem ipsum dolor sit ametपूर्व जिला कलेक्टर आईएएस के खिलाफ चार्जशीट पेशईडी : बीकानेर से तिरुपति तक मिलावटी घी की चैन, कार्रवाई में करोड़ों की संपत्तियां मिलीRajasthan : प्रदेशभर में अभियान: मॉडिफाइड थार-स्कॉर्पियो से लेकर संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई, 52 वाहन जब्तमौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी कीसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
IMG 20241023 101608 4 Rajasthan : प्रदेशभर में अभियान: मॉडिफाइड थार-स्कॉर्पियो से लेकर संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई, 52 वाहन जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान, जयपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में व्यापक अभियान चलाकर एक ही दिन में 52 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस के प्रदेशव्यापी मेगा नाकाबंदी अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों पर कार्रवाई की गई। अभियान में एक ही दिन में प्रदेशभर में 52 वाहन जब्त किए गए, जिनमें जयपुर में मॉडिफाइड और ब्लैक फिल्म लगी थार व स्कॉर्पियो जैसी एसयूवी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 74 हजार से अधिक वाहनों की जांच कर 15,083 चालान बनाए गए। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर 1 जून को पूरे प्रदेश में 1103 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस ने 39,984 दुपहिया और 34,888 चौपहिया वाहनों की सघन जांच की।

अभियान के दौरान 226 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। अभियान चलाकर 41 वाहनों को जब्त किया। इनमें 4 थार और 11 स्कॉर्पियो शामिल थीं, जिनमें अवैध मॉडिफिकेशन और ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मॉडिफाइड वाहन भीषण दुर्घटना के समय एयरबैग के संचालन को प्रभावित कर सकते हैं।


Share This News