ताजा खबरे
IMG 20260107 WA0006 scaled ऊँट उत्सव : 500 वर्षों के इतिहास का दीदार करेंगे पर्यटक: 'मनुहार' 9 को Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ में ऊँट उत्सव कार्यक्रम श्रंखला में मान मनुहार कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी को। देश विदेश के पर्यटक एक ही छत के नीचे करेंगे बीकानेर के 500 साल के इतिहास के दर्शन।
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में स्थित योग के सूर्य नमस्कार की 12 कलाएं, बीकानेर के 500 सालों के इतिहास, बीकानेर की कला साहित्य, यहाँ के तीज त्योंहार, मेले, तालाब, बावड़ियां, रम्मतों तथा अनेक ऐसे पौराणिक छायाचित्रों को अपने अंदर समेटे हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार किये गये नवाचारों के क्रम में ऊँट उत्सव के दौरान 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में शामिल कर लिया गया है | मान मनुहार श्रंखला के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। अनिल राठौड़ ने बताया कि ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनुपम तथा अनूठा उदाहरण है साथ ही यह गैलेरी निश्चय ही आने वाले पर्यटकों के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ को आने वाले पर्यटकों के लिए 9 जनवरी को प्रात: 11 से 2 बजे तक मान मनुहार कार्यक्रम का जिम्मा दिया गया है | जिसमें पर्यटकों के स्वागत सत्कार के साथ साथ बीकानेर के सुप्रसिद्ध पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा | आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन सुलभ हो सकेंगे | बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस आर्ट गैलेरी को बीकानेर के इतिहास को दर्शाने वाली ऐसी दुर्लभ तस्वीरों से सजाया गया है कि इसे मिनि पर्यटन केंद्र कहा जाए तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | इस गैलेरी में दुर्लभ छायाचित्रों के साथ साथ विशेषज्ञ दस्तकार से हाथों से भी केवल बीकानेर ही नहीं भारत के आन बान और शान शख्शियतों की चित्रकारी करवाई गई है | इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, एडवोकेट राजेश लदरेचा, राजीव शर्मा, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, राजाराम सारडा, परवेश गोयल, उमाशंकर कोठारी, चंद्रशेखर श्रीमाली, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित हुए |


Share This News