ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210704 WA0128 अपना घर आश्रम में गठित हुई नई कार्यकारिणी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अपना घर आश्रम के सचिव अशोक मुंधडा ने बताया की आज रविवार को अपना घर आश्रम की कार्यकारिणी सभा का आयोजन रखा गया जिसमें अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई | जिसमें नये पदाधिकारियों व सदस्यों की समीक्षा करते हुवे उनको आश्रम के प्रति  जिम्मेदारिया सौंपी गई | जिसमें अध्यक्ष पद पर जुगल राठी, सचिव पद पर अशोक मुन्धडा, वित सचिव नरेश मितल, व उपाध्यक्ष पद पर श्री दमालाल झंवर, रामरतन धारणिया, जयदयाल डूडी, भतमाल पेडिवाल को नियुक्त किया गया | नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित करते हुवे अपने शब्दों में कहा की आगामी कार्यकाल में अपना घर आश्रम के लिये बीकानेर शहर के नजदीकी क्षेत्र में आश्रम के लिये बड़ी भूखण्ड की व्यवस्था करके एक बड़े भवन के निर्माण के लिये विशेष कार्य किया जाएगा | वही सरंक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया व सचिव अशोक मुन्धडा ने सभा में पधारे सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे सभा को समापन करने की घोषणा की |
इस ख़ास मौके पर, विनोद गोयल, निर्मल पारख,चन्द्रप्रकाश नवलखा, दिनेश राठी, राजु पारिक, शिव दयाल बोहरा, किशन मुन्धडा, हाजी मोहम्मद नसीम, राजु शर्मा, मोनू गहलोत, झंवर लाल सुथार, व सेवादार आदि उपस्थित रहें।        


Share This News