ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210702 WA0131 औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की ई नीलामी की सूचना के पेम्पलेट का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय प्लाट के लिए रिको बीकानेर इकाई ने जारी की ई नीलामी प्रक्रिया
रिको लिमिटेड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बींछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल ने रिको द्वारा रिको क्षेत्रों में आने वाले औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की होने वाली ई नीलामी की सूचना के पेम्पलेट का विमोचन किया गया | क्षेत्रीय प्रबंधक कटियार ने बताया कि दिनांक 7 से 9 जुलाई 2021 तक रिको लिमिटेड क्षेत्रीय इकाई बीकानेर द्वारा विकसित औद्योगिक क्षेत्रों जैसे गजनेर, करणी एक्सटेंशन, आईजीसी खारा जनरल, आईजीसी खारा मिनरल, लूणकरणसर, नोखा एक्सटेंशन, बींछवाल द्वितीय, बींछवाल एसडब्लूएम और नापासर में औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की ई नीलामी के माध्यम से प्रक्रिया शुरू की गई है | जिसमें 6 जुलाई 2021 तक अमानत राशि जमा करवाकर भूखंडों की ई नीलामी में भाग लिया जा सकता है | तत्पश्चात 7 जुलाई से 9 जुलाई 2021 तक ई नीलामी की जायेगी | इन भूखंडों की प्राप्ति पर 25 प्रतिशत राशि जमा करवाकर शेष 75 प्रतिशत राशि का 11 त्रेमासिक किस्तों में भुगतान किया जा सकता है | इस अवसर पर रीको के सुखविंदर एवं उद्यमी सुरेश पेड़ीवाल भी उपस्थित हुए ।

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एव फ्लोरल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर।रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एव सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि 4 जुलाई को फ्लोरल हॉस्पिटल शिव वैली में हड्डी रोग जांच शिविर रखा गया है इस संदर्भ में प्रकल्प संयोजक विनय हर्ष एवं सहसंयोजक रोहित पच्चीसिया ने बताया की इस जांच शिविर में डॉक्टर पंकज मोहता द्वारा परामर्श निशुल्क होगा साथ ही उनके द्वारा लिखी गई खून की जांच एवं एक्स-रे भी निशुल्क होगा । इसके साथ साथ घुटने दर्द के मरीज के लिए पीआरपी थेरेपी भी निःशुल्क की जाएगी । इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक का रहेगा । केवल 100 मरीज का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । रजिस्ट्रेशन 9928405048 नंबर पर दर्ज करवाया जा सकता है ।


Share This News