ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210701 WA0149 साझी विरासत ने मनाया डॉक्टर्स डे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। नेशनल डाॅक्टरर्स डे के अवसर पर साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ फिजीशियनि डॉ आर के गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया गया । अभिनंदन कार्यक्रम कोटगेट स्थित स्थानीय शहरी चिकित्सालय नंबर पाँच में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद थें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने की।
साझी विरासत के संयोजक कवि – कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि आदमी को हौसला व हिम्मत देने का काम हमारे डाक्टर ही करते हैं, जोशी ने डॉ. गुप्ता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकिस्क-मरीज के रिश्ते बनाये रखने का बेहतरीन प्रयास करते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गुप्ता एक भरोसे का नाम है, उन्होंने कहा कि वे मरीज के मन में भय पैदा नहीं करते बल्कि डर से मुक्ति का उपक्रम करते हैं । जोशी ने कहा कि आज के दिन समुदाय को अपने चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि बीकानेर शहर में जटिल रोगों के समाधान के पर्याय डॉ आर के गुप्ता का प्रयास सदैव सावधानीपूर्वक मरीजों को देखना, उनकी पीड़ा को समझकर ईलाज करते हैं ।उन्होंने कहा कि डाक्टरर्स डे पर सच्चाई के रास्ते चलने वाले चिकित्सक का सम्मान करते हुए साझी विरासत ने उल्लेखनीय सेवाओं का सम्मान किया है, मकसूद ने कहा कि क्षेत्र के लोग गुप्ता जी के पास बेधड़क जाते हुए सुकून का अहसास करते हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में डाक्टर को भगवान के समकक्ष दर्जा दिया गया है , मरीज उनके पास उम्मीद लेकर आते है उनकी उम्मीद पर डॉ गुप्ता खरे उतरते हैं, शर्मा ने कहा कि डाक्टर को संकल्पित होकर प्रयास करना होगा तभी आम आदमी की सुरक्षा संभव है, उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में डाक्टर ही अंतिम विकल्प है ।
इस अवसर पर डॉ आर के गुप्ता ने कहा कि वे इमानदार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करता रहूँगा, उन्होंने कहा कि हमारी पहली और अंतिम प्राथमिकता में मरीज की संतुष्टि ही है ।
इस अवसर पर एडवोकेट महेन्द्र जैन, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता, ने भी सम्बोधित किया तथा प्रारंभ में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत किया एवं अभिनंदन पत्र का वाचन लेखक नदीम अहमद नदीम ने किया । अतिथियों ने डॉ गुप्ता को शाल,श्री फल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेट कर सम्मान किया ।


Share This News