ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210628 185046 कोलायत में बनेगा ट्रोमा सेंटर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रोमा सेन्टर मंजूर किया गया है। इसके शुरू होने से इस क्षेत्र में  चिकित्सा सुविधा का विस्तार होगा। विशेषज्ञ चिकित्सक की और अधिक सुविधा सुलभ होगी। इस मंजूरी से दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थितियों में घायलों को इस चिकित्सा केंद्र पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।  
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोलायत मुख्यायल नेशनल हाईवे से जुड़ा है। हाईवे पर दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में दुर्घटना में घायल रोगियों का कोलायत में ही तत्काल उपचार होने से उनकी जिन्दगी को बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत में ट्रोमा सेन्टर खुलने से पीबीएम अस्पताल पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने कोलायत सीएचसी को ट्रोमा सेन्टर बनाने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का अपनी ओर से और इस क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ही राज्य की सात सीएचसी में ट्रोमा संेटर खोलने की मंजूरी दी है। जिसमें कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रोमा सेन्टर खोलने की मंजूरी शामिल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट में कोलायत में ट्रोमा सेन्टर खोलने की घोषणा की थी।


Share This News