ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 189 पुलिस ने मोटर साइकिल और मोबाइल किये जब्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। जिले से गायब हुई मोटरसाइकिल को खोज निकालने में पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है । जिला स्पेशल टीम व सदर थाना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करीब आठ मोटरसाइकिल व दो दर्जन मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने इस मामले में जयसिहं मगरा निवासी हाल मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाले 21 वर्षीय श्याम सुन्दर विश्नोई को पकड़ा है । जिसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के 24 मोबाइल व 8 मोटरसाइकिल बरामद की है । इस टीम में सउनि रामकरण , हैड कानि कानदान , अब्दुल सतार , दीपक यादव , लक्ष्मण नेहरा , कानि लखविन्द्र , वासुदेव , योगेन्द्र , दलीप सिंह , सवाईसिंह , पूनम चंद आदि शामिल है । पकड़ गये आरोपी के खिलाफ नयाशहर थाने में 379 का एक मुकदमा भी चल रहा है । भदौरिया ने बताया कि श्याम सुन्दर शातिर प्रवृत्ति का चोर है जो कि मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी का आदतन अपराधी है । पीबीएम परिसर व बीकानेर शहर के अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी किये है । इससे पूछताछ की जा रही है ।


Share This News