ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 181 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री डूंगरगढ़ का निरिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री डूंगरगढ़ का निरीक्षण श्री सुनील बोडा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक द्वारा किया गया। उनके साथ कार्यकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री ईश्वर राम एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (द्वितीय) श्री ओम प्रकाश भी थे।
श्री बोडा ने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों की बैठक लेकर उनसे आओ घर में सीखें एवं बैक टू स्कूल के तहत किए जा रहे कार्य-प्रयासों की जानकारी ली। स्माइल 3.0 के तहत प्रतिदिन प्रेषित ई-कंटेंट, शिक्षा वाणी एवं शिक्षा दर्शन पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री के बारे में प्रदीप कुमार कौशिक, राधाकिशन सोनी, अनिल गोयल, सुखराम रैगर, मनोज शेरावत, सोमेंद्र बैंस, रामलाल नाथ, मनीष सैनी, दीपक चौधरी आदि विषयाध्यापकों के साथ विस्तार से बात की। संधारित अभिलेख-शिक्षक दैनन्दिनी का अवलोकन किया गया। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण, गृह कार्य एवं अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आदूराम जाखड़ से विस्तार में चर्चा की।
श्री रमेश बिठू ने मिशन समर्थ के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की जानकारी दी। श्री बोडा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फोन पर सम्पर्क कर ऑनलाइन शिक्षण के बारे में पूछा। अभिभावकों को विद्यार्थियों की घर में पढ़ाई पर ध्यान देने एवं विद्यार्थियों को सम्बलन प्रदान करने की समझाइश दी। इस अवसर पर श्री बोडा ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।


Share This News