Tp न्यूज़। मुरलीधर व्यास नगर उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा MDV सेलिब्रिटी ग्रुप के सहयोग से 45+ वैक्सीन केम्प में कोविड शील्ड वैक्सीन SSI ज्ञान केंद्र, राम नगर विस्तार योजना, मुरलीधर व्यास नगर में लगाया गया जिसमें वार्ड पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य, समाजसेवी कन्हैया लाल कल्ला, मुरलीधर व्यास नगर सेलिब्रिटी ग्रुप के संयोजक योगेश बिस्सा, विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राज कुमार व्यास, सुरेश व्यास,विनोद सोनी, महादेव व्यास आदि ने उपस्थित होकर 45+ के निवासियों को सहयोग किया साथ मे डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. राहुल व्यास एवं चिकित्सा कर्मियों ने कोविशिल्ड वैक्सीन लगा कर लाभान्वित किया।इससे पूर्व पण्डित भाई श्री द्वारा विधिवत पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया।

दादा नवाब कायम खां के 602वे शहादत दिवस पर 111 यूनिट हुआ रक्तदान

बीकानेर- दादा नवाब कायमा खां 602 वां शहादत दिवस पर पीबीएम हाॅसपीटल ब्लड बैंक द्वारा 111 युनिट रक्त संग्रह किया गया कायमखानी महासभा के बेनर तल्ले 111 युनिट रक्तदान कर मनाया कायमखानी डे, कायमखानी महासभा के शाहिद खान कायमखानी ने बताया कायमखानी महासभा ने विशेष दिन को कोरोना महामारी की गाइडलाइन की दिशा निर्देश के अनुरूप प्रोग्राम को व्यवस्थित रूप से किया व रक्त की कमी को देखते हुए समाज के युवा सलीम खान,शहबाज खान ने रक्तदान के समय व कायमखानी समाज के बडे बुजुर्गो ने सभी सर्व समाज के रक्तदाताओ का होसला अफजाई किया गया आबिद खान व अबरार खान ने बताया की समाज की इस्लाम बानो, जुल्फ़ेंन बानो के साथ साथ अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान किया कायमखानी समाज सभी रकतवीरो का दिल से आभार व धन्यवाद वयक्त करता है, अयुब अली कायमखानी व रमजान खान कायमखानी, बबलु खान ने बुलंद अवाज के एक नारे से समाज मे जागरूकता लाने के लिए कहा जब बचती है अपनो की जान तब पता चलता है क्या होता हैं रक्तदानरक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि समाज के वीर शहीद इसतयाक खान की पत्नि वीरांगना रजिया बानो रही व
पीबीएम हाॅसपीटल की टीम का संचालन डाक्टर कालूराम जी के नेतृत्व मे हुआ व रक्त संग्रह किया रक्तदान के समय कायमखानी समाज के मोजिज लोग हाजिर रहे।


विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमीअत उलमा बीकानेर & एक रुपया रोज़ सेवा संस्था का सयुंक्त रक्तदान शिविर आयोजित
बीकानेर। सोमवार को एक रुपया रोज सेवा संस्था एवं जमीअत उलमा बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में पीबीएम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी नरेश कुमार गोयल व रमेश कुमार गहलोत जिला अध्यक्ष सोनिया गांधी आल इंडिया ब्रिगेड कांग्रेस रहे,एक रुपया रोज सेवा संस्था के संस्थापक सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में 78 यूनिट रक्त संग्रह हआ, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद ने बताया कि रक्तदान करके किसी का भी जीवन बचाना,और किसी मजबूर के काम आना यह इंसान के सबसे अच्छे और भले होने की निशानी है, इसलिए आज जिस किसी ने भी रक्तदान किया है उन सभी का धन्यवाद, एक रुपया रोज़ सेवा संस्था की शिवांगी भारद्वाज ने आज के शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापत किया, जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प के सैयद इमरान ने बताया कि हम पिछले कई सालों से लगातार रक्तदान आयोजित करते रहे हैं इसबार हमारा पहला संयुक्त रक्तदान शिविर और कुल 9वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, अब्दुल क़य्यूम ख़िलजी ने बताया कि इस शिविर में प्रिंसिपल डॉक्टर मुकेश आर्य, डॉक्टर देवराज आर्य, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा, हसन अली गौरी,शिवांगी भारद्वाज, अंजुमन कादरी,सुरेंद्र जी शेखावत,मुमताज शेख, मुमताज बानो , दिनेश मोदी ,कन्हैया लाल भाटी, महेंद्र राठौड़, मंजू लता रावत शबनम बानो नवीन आचार्य मधुबाला नागौरी लोहार समाज सेवा समिति के इकरामुद्दीन नागौरी ,रिजवान खान ,मनोज कुमार , जगदीश कुमावत(jd),दिनेश भदौरिया, टीपु सुल्तान सेवा संस्थान के अब्दुल कलाम, सईद भाई (नेताजी), फिक्रे मिल्लत ब्लड हैल्प सोसायटी के रफ्तार ख़ान, अब्दुल कादिर गौरी, एडवोकेट हैदर मौलानी,मोहम्मद राशिद कोहरी सैयद इमरान,अब्दुल कलाम ख़िलजी, हाफिज अ. रहमान, हाफिज अजमल और अतीकुर्रहमान गौरी आदि मौजूद रहे, साथ ही ब्लड बैंक के स्टाफ डॉक्टर अरुण भारती, डॉक्टर कुलदीप मेहरा, डॉक्टर विकास कालेर, डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार प्रजापत ने सेवाएँ दी।।
सिकन्दर राठौड़
संस्थापक एक रुपया रोज़ सेवा संस्था