ताजा खबरे
खतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीप
IMG 20210604 WA0189 तीसरी लहर से बचाव के लिए अभी से करें तैयारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, चूरू। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी से ही पर्याप्त प्रबंधन किए जाएं ताकि इस तरह की स्थिति पैदा होने पर भी स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके और लोगों को पर्याप्त उपचार मिल सके।प्रभारी मंत्री शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में कोविड-19 प्रबंधन एवं बिजली-पानी आपूर्ति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए जरूरी है कि अभी से ही हम पूरी सावधानी रखें और जागरुक रहें। जिन स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, वहां से समुचित ढंग से कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराते हुए पर्याप्त लोगों की सैंपलिंग कराएं। उन्होंने कहा कि 45 से अधिक आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में तेजी लाएं और सभी ब्लॉक्स में वैक्सीन का समान वितरण करें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार तत्काल वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के केसेज की समुचित मॉनीटरिंग करें। सरकार और भामाशाहों की ओर से जो संसाधन मुहैया कराए गए हैं, उनका समुचित रखरखाव करते हुए विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरत के अनुसार वितरण करवाएं। हमारे अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने यूटीबी भर्ती सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और कहा कि लॉकडाऊन में मिली छूट के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद राज्य सरकार ने बेहतरीन प्रबंधन किया। उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों, भामाशाहों, संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी के बेहतरीन प्रबंधन, सहयोग से स्थिति नियंत्रण में है। अब जिले में अनेक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं तथा अन्य संसाधन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने जयपुर रोड स्थित आरओबी के संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने जिले में कोविड-19 प्रबंधन, ऑक्सीजन प्लांट, रोगियों की स्थिति, सैंपलिंग, वैक्सीनेशन सहित जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों एवं कार्यों की जानकारी दी तथा प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं, लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
इस दौरान एडीएम पीआर मीना, सीईओ सत्तार खान, एसीईओ डॉ नरेंद्र चौधरी, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, पीएमओ डॉ एफ एच गौरी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गजेंद्र सक्सेना, डिस्कॉम एसई के के कस्वां, जलदाय एसई जे आर नायक, सानिवि एसई, डीआईओ लक्ष्मण सिंह चौधरी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

पेयजल स्रोतों के विद्युत कनेक्शन को दें प्राथमिकता
विद्युत आपूर्ति एवं अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को गुणवत्ता युक्त और अधिकतम बिजली मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। पेयजल स्रोतों के विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता से करें तथा आंधी के दौरान खराब हुए खंभों, लाइनों को तत्काल ठीक करें। उन्होंने कृषि उपनिदेशक दीपक कपिला से कहा कि किसानों को खरीफ फसल के लिए मिनिकिट वगैरह वितरण करवाएं और इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित करें। किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें।


Share This News