ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 6 बीकानेर -घरों में पानी लेकर आई यह खबर, पहले फ़िल्टर होगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में 3 जून से पेयजल आपुर्ति नियमित होने के आसार है। आला अधिकारी छोड़े गए पानी पर नज़र रखे हुए है। पानी के शोभासर और बीछवाल जलाशय पहुंचने के बाद उसे फिल्टर किया जाएगा। इसके बाद ही उसे लोगों के घरों में भेजा जाएगा।जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा के अमुसार उन्हें आशंका थी कि पंजाब और हरियाणा की औद्योगिक इकाइयों की ओर से हर साल की तरह इस साल भी नहर में दूषित पानी को छोड़ा जाएगा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पानी मटमैला है, लेकिन दूषित नहीं। आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर के दोनों जलाशयों में पानी पहुंचने के साथ ही उसे फिल्टर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दूषित पानी की आपूर्ति को रोकने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारी पिछले तीन दिन से पंजाब और हरियाणा बोर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने दोनों राज्यों की सरकार से दूषित पानी को इन्दिरा गांधी नहर में नहीं छोडऩे के लिए दबाव भी बनाया था। वहीं पानी की लेबोरेटरी जांच के लिए भी नमूने एकत्रित किए गए। शर्मा ने बताया कि नहर में छोड़े गए पानी की केमिकल रिपोर्ट नेगेटिव है।
इसके सेवन से किसी को जनहानि नहीं होगी। बीकानेर में शोभासर और बीछवाल जलाशय पर पानी एकत्रित होने के बाद पहले उसे फिल्टर किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी पहले से ही कर ली गई है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी अधिनस्थ अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब आमजन के घरों में शुद्ध पीने का पानी 3 जून की सुबह पहुंचने लगेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर किसी के घर में दूषित पानी आता है तो वह विभाग के दूरभाष पर नम्बर 0151- 2226454 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।


Share This News