Thar पोस्ट। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस की चपेट में आने वालों की संख्या 35 पर पहुंच गई है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा 6 पर है। दो मरीज संदिग्ध भी हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर ये पॉजिटिव आते हैं तो ब्लैक फंगस के रोगियों का आंकड़ा 37 हो जाएगा। 6 मृतकों में पांच बीकानेर से बाहर के थे। वहीं एक मृतका बीकानेर के नोखा की थी। पॉजिटिव मरीजों में से अब तक चार मरीजों की सर्जरी भी करनी पड़ी।