IMG 20210531 WA0116 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं फल सब्जी मंडी के अध्यक्ष अरविंद मिढ़ा की धर्मपत्नी श्रीमती रितु मिढ़ा के निधन पर शोक प्रकट किया है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अरविंद मिढ़ा को भेजे शोक पत्र में लिखा है कि रितु मिढ़ा के निधन संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस आघात के पलों में मेरी संवेदना आपके परिवार के साथ है। गहलोत ने कहा कि परमपिता परमेश्वर इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे । मुख्यमंत्री गहलोत ने रितु मिढ़ा की आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु परमात्मा से आग्रह किया है । ऊर्जा एवं जनस्वास्थय मंत्री डॉ बी डी कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने दूरभाष पर रितु मिढ़ा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की । वही अरविंद मिढ़ा के मुक्ता प्रसाद नगर स्थित आवास पर रितु मिढ़ा चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने वाले प्रमुख लोगों में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी, शिक्षाविद ओमप्रकाश सारस्वत सहित अनेक महानुभावों संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रितु जी एक सफल गृहणी के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है ।


Share This News