IMG 20210531 WA0119 भाजपा नेता को मातृ शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा की माताजी श्रीमती जेठी देवी सुराणा धर्मपत्नी स्व.श्री तोलाराम सुराणा का सोमवार प्रातः काल निधन हो गया। श्रीमती जेठी देवी 88 वर्ष की थी।
भाजपा नेता और श्रीमती जेठी देवी के पुत्र मोहन सुराणा ने बताया कि उनकी माताजी ने 20 साल पहले ही गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर धार्मिक प्रवृत्ति के साथ सादा जीवन व्यतीत करना आरम्भ कर दिया था। अभी दो दिन पहले ही उन्होंने गौशाला में गायों के लिए पानी की व्यवस्था करवाने की इच्छा प्रकट की थी जिसे पूरा करते हुए परिजनों द्वारा गौशाला में पानी के टैंकर के माध्यम से गायों के लिए पानी उपलब्ध करवाया गया था ।
जेठी देवी अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियों, पौत्र,पौत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं ।
श्रीमती जेठी देवी सुराणा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, नरेश नायक, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भानु व्यास, डॉ. सुषमा बिस्सा, बंशीलाल तंवर, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,अजय खत्री, विनोद करोल, नरसिंह सेवग,मुकेश ओझा,चंद्रप्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, मनीष सोनी, विमल पारीक इत्यादि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धान्जलि देते हुए शोक संतप्त सुराणा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

केन्द्र सरकार के सफल 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन अभियान के तहत अति जरुरतमंद परिवारों को सूखी राशन सामग्री का वितरण।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 7 साल पूर्ण होने पर “सेवा ही संगठन” अभियान के अंतर्गत आज सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और जिला महामंत्री नरेश नायक के नेतृत्व में श्री सुरजाराम नायक द्वारा नायकों का मौहल्ला गोगागेट में अति जरुरतमंद परिवारों को 50 सूखी राशन साम्रग्री के किटों का वितरण किया गया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कोरोना महामारी में इस सेवा कार्य को पुनीत कार्य बताया और कहा की कोरोना काल में सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्त्ता लगातार नर सेवा और पशु-पक्षी सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

जिला महामंत्री नरेश नायक ने भविष्य में भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश नायक, राजकुमार नायक, गिरधारी जी समाजसेवी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


Share This News