ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210530 WA0237 वैज्ञानिक अध्यात्म के प्रवर्तक थे सोमगिरीजी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। चौतिना कुआं स्थित बाल संस्थान प्रन्यास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीलाल बहादुर शास्त्री पुस्तकालय में संरक्षक रहे समाधिस्थ सोमगिरीजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रदीप सिंह देवड़ा तथा उमाशंकर मारु ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रद्धांजलि सभा में उपदेश पंचक, गीता के आठवे अध्याय ब्रह्म योग तथा पन्द्रहवें अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामुहिक पाठ किया गया। वार्ड पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा ने कहा कि स्वामीजी भारतीय संस्कृति को जन जन पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका पूर्ण समाधिस्थ होना बीकानेर के लिए अपूर्णीय क्षति है। देवेन्द्र सारस्वत ने कहा कि सोमगिरीजी वैज्ञानिक अध्यात्म के प्रवर्तक थे। श्रद्धांजलि सभा में जतन सिंह, नंदकिशोर भाटी, बलवीर सिंह पड़िहार, भवानीशंकर कौशिक, अंकुर तौमर, उमेश व्यास, मनोहर सिंह, अंकित मारु, शरद भाटी, राजेन्द्र सिंह कक्कु, अमन मारु तथा युधिष्टर सिंह ने सोमगिरीजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रूद्र युवा विकास मंडल घर घर कर रही है पानी वितरण।पानी की किल्लत की मार भी बीकानेरी शहर झेल रहा है इसी बात को मद्देनजर रखते हुए रुद्र विकास मंडल की टीम ने एक बीड़ा उठाया टीम के अध्यक्ष भुवनेश पुरोहित ने बताया की प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क पानी के टैंकर भिजवाए जा रहे हैं अभी तक 100 से अधिक परिवारों में पानी के टैंकर पहुंच चुके है आगे भी यह कार्य नहर बंदी तक अनवरत जारी रहेगा इस नेक कार्य में रुद्र विकास मंडल के सरक्षक महेंद्र व्यास , दिनेश सुथार, अजय सारस्वत ,भोजराज सुथार, दिनेश खोखा, जीतेन्द्र पुरोहित ,विनय हर्ष ,अनेक पदाधिकारी अपना सहयोग दे रहे है।


Share This News