ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 175 डॉ. दंपती की हत्या इसलिए हुई Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। डॉ दंपती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। प्रदेश के भरतपुर में शुक्रवार को नीम दा गेट इलाके में दिनदहाड़े डॉटर दंपती की हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त डॉ. सुदीप गुप्ता औरउसकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता कार से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक से आए 2 युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।भरतपुर आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने खुलासा किया है कि डॉटर दंपती की हत्या बदला लेने के लिए की गई है।डॉ. सीमा गुप्ता पर आरोप था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ताकी प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी।आईजी खमेसरा ने बताया कि
दोनों हत्यारों की पहचान कर ली गई है।उनमें से एक सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपागुर्जर का भाई अनुज गुर्जर है। अनुज के साथ उसका धौलपुर का एक दोस्त भी साथ था। दोनों बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या के आरोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश भी दी है।जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त डॉ सुदीप पत्नी सीमा के साथ श्री राधा चौराहे की ओर जा रहे थे। इस दौरान नीम दा गेट के पास दोबदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। दोनों पति-पत्नी को गोली मार दी। इसवारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामनेआया है। डॉ. सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी
सीमा भरतपुर शहर में रहते थे। डॉदंपती ने भरतपुर की सूर्या सिटी जैसीबपॉश कॉलोनी में एक विला खरीदा था।इस विला में डॉटर सुदीप अपनी कथित प्रेमिका दीपा गुर्जर को रखने लगा। बताया जा रहा है कि दीपा डॉ. सुदीप कीअस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। डॉ. सुदीप ने पत्नी डॉ. सीमा को बताया कि उन्होंने एक महिला बैंक मैनेजर को विला किराए पर दे दिया है। मृतका दीपा इस विला में 1 नंवबर 2019 को पार्लर खोलने वाली थी। तब निमंत्रण कार्ड में डॉ. सुदीप का नाम छपा देखकर उनकी पत्नी डॉ. सीमा को अवैध संबंधों का पता चल गया।इसके बाद सुदीप की पत्नी सीमा ने दीपाको सबक सिखाने की ठान ली। वहअपनी सास के साथ विला पहुंची। वहां डॉ. सीमा और दीपा के बीच हाथापाई हुई।सीमा ने दीपा और उसके बेटे शौर्य को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद स्प्रिट छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपा और उसके बेटे की मौत हो गई। तब कोतवाली थाना पुलिस ने डॉ. सुदीप डॉ. सीमा को हत्या के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।


Share This News