ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210528 WA0166 पुलिस अधीक्षक ने बेटियों के इस कार्य की सराहना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं बींछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष बेगराज नागपाल ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य व बींछवाल उद्योग संघ के उपाध्यक्ष पवन किशोर चांडक की पुत्रियाँ सुश्री पूर्वा चांडक, सुश्री प्रीति चांडक एवं सुश्री पूजा चांडक द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान अपनी बचत में से स्वयं द्वारा बनाये गये मास्क कोरोना ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी स्थल पर जाकर निःशुल्क वितरित कर सराहनीय कार्य करने पर बीकानेर पुलिस अधीक्षक प्रीती चंद्रा द्वारा समाज सेवा के इस कार्य हेतु सम्मानित किया गया है । चांडक परिवार द्वारा पूर्व में भी कोरोना काल में जरूरतमंदों को दैनिक आवश्यकता की सामग्री व मास्क वितरण का कार्य करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया था और समाज सेवा के कार्य हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सुश्री पूर्वा चांडक, सुश्री प्रीति चांडक एवं सुश्री पूजा चांडक के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी बताया।


Share This News