ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 167 कोरोना के भारतीय वैरिएंट से 53 देशों में खतरा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारत में मारक साबित हुए कोरोना वैरिएंट की जद में 53 देश है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस का पहली बार पाया गया बी.1.617 वेरिएंट अब 53 देशों में मिला है। WHO ने पाया कि पिछले 7 दिन में भारत में नए मामलों में 23 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है लेकिन यह फिर भी दुनिया में सबसे ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कोविड-19 साप्ताहिक महामारी संबंधी अपडेट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते दुनिया भर में संक्रमण के नए मामलों और मौत के मामलों में गिरावट जारी है। एक सप्ताह में 41 लाख नए मामले और मौत के 84,000 मामले दर्ज किए गए जो उससे पिछले हफ्ते की तुलना में क्रमश: 14 प्रतिशत और दो प्रतिशत कम है। विशेषज्ञों की माने तो भारत में पहली बार सामने आया बी.1.617 वेरिएंट अब दुनिया भर के 53 देशों में सक्रिय है। इस जानलेवा वायरस बी.1.617 वायरस 3 वंशावलियों में विभाजित है- B.1.617.1, B.1.617.2 और B.1.617.3 में। अपडेट में विभिन्न देशों और क्षेत्रों में 25 मई तक B.1.617 की तीन उपवंशावलियों के प्रचलन को देखा गया। इसके मुताबिक, 41 देशों में B.1.617.1 पाया गया, 54 देशों में B.1.617.2 और 6 देशों में B.1.617.3 पाया गया है। चीन समेत 11 देशों में B.1.617.1, B.1.617.2 उप-वंशावलियों के लिए सूचना मिली है और अधिक सूचनाएं उपलब्ध होने पर इनकी समीक्षा की जाएगी।


Share This News