ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20210517 WA0172 निगम आयुक्त ने अलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा नि:शुल्क भोजनशाला का किया अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर । नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने अलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा निशुल्क भोजनशाला का सोमवार को अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भोजन बनाने के लिए उपयोग में ली जा रही सामग्री के साथ इसकी गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कहा कि ट्रस्ट द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है, यह अनुकरणीय है। संस्था के प्रयासों से स्वच्छ एवं पोष्टिक खाना मरीजों को पहुच रहा है, इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.अशोक धारणिया ने बताया कि कोरोना महामारी में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से नि:शुल्क भोजनशाला संचालित की जा रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन 250 व्यक्तियों तक भोजन पहुचाया जा रहा है। धारणिया ने बताया कि अस्पताल या घर पर इलाज ले रहा कोरोना संक्रमित व्यक्ति, भोजन के लिए अपना आधार कार्ड एवं कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट रात 9 बजे से पूर्व मोबाइल नम्बर 85610-04001 और 85610-04002 पर भेज सकता है, जिससे संस्था द्वारा मरीज के बताए गए स्थान पर भोजन पहुचा दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. धारणिया ने हेल्पलाइन नम्बर पर बुकिंग से लेकर भोजन डिलीवरी तक की समूची प्रक्रिया की जानकारी दी।


Share This News