Thar पोस्ट। मुरलीधर व्यास नगर के वार्ड दो स्थित सेक्टर संख्या-03 में आज सुबह वार्ड पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने वहां उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुना। सोशल डिस्टेन्स में डॉ.विजय आचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय नागरिकों ने पार्षद को सेक्टर 3 के पार्क में विधुत व्यवस्था, पानी स्टोरेज ओर हरे पौधों लगवाने के साथ साथ खाली प्लॉट से जे सी बी मशीन से झाड़ झंखाड़ हटाने, अवरुद्ध नालो की सफाई और सड़कों के गड्डो पर पैच वर्क कराने आदि की समस्याओं का ज्ञापन दिया
श्रीमती सुधा आचार्य ने बताया कि कोविड-19 के कारण अभी सभी कार्य सम्भव नहीं होंगे लेकिन विधुत बल्ब ओर साफ सफाई का कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा तथा पार्क की सामान्य समस्याओं का भी हर सम्भव समाधान किया जाएगा इस अवसर पर
डा.विजय आचार्य ने बताया कि कुछ समस्याएं जन सहयोग से भी हल करने का प्रयास किया जाएगा लेकिन सरकारी स्तर पर जो सम्भव हो सकता है उन्हें पार्षद प्राथमिकता से हल कराये। बैठाल में डॉ.गिरिराज हर्ष,समाजसेवी जितेंद जोशी,पर्यावरण विद प्रो. अनिल छंगाणी, एड. विकास हर्ष, किशन हर्ष, धनसुख, राजू सोढा, मनोज व्यास, श्रीमती सुशीला बिश्नोई, श्रीमती शान्ति देवी, सहित अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे
सभी ने जनसहयोग से कार्य करने का भी संकल्प लिया।
कोरोना महामारी से जूझ रहे उद्योगों पर रिको की दोहरी मार
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने रिको के स्वतंत्र निदेशक सुनील परिहार से दूरभाष पर वार्ता कर कोरोना महामारी के समय में रिको द्वारा सर्विस चार्ज बढाने के निर्णय का विरोध जताया | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय जहां सभी उद्योग मंथर गति से चल रहे हैं चारों तरफ से उद्योगों में अस्थिरता छाई हुई है और उद्योगपति जैसे तैसे अपने उद्योग के अस्तित्व को बचाने में लगा है और दूसरी तरफ रिको लिमिटेड द्वारा 10 प्रतिशत तक की सर्विस चार्ज में वृद्धि कर इकाइयों के हितों के साथ कुठाराघात किया है | जहां एक और सभी उद्योग धंधे केंद्र एवं राज्य सरकारों से उद्योगों के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर आशान्वित है ऐसे समय में रिको द्वारा सर्विस चार्ज बढाने के लिए लिया गया निर्णय किसी तानाशाही आदेश से कम नहीं है और बीकानेर जिला उद्योग संघ इसका पुरजोर विरोध करता है।