ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 106 तूफ़ान का राजस्थान में कहर शुरू Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। चक्रवाती तूफान टाउते का असर राजस्थान में शुरू हो गया है। राज्य के डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है। जबकि अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। प्रतापगढ़ जिले में भी एक व्यक्ति की जान चली गई. आकाशीय बिजली के कारण डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में एक दर्जन से ज्यादा मवेशी भी काल कलवित हो गए।
रविवार शाम को टाउते तूफान का डूंगरपुर जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया और फिर बारिश का दौर भी शुरू हो गया. बादलों की तेज गर्जना हुई और आसमान में घनघोर काले बादल छाने से अंधेरा पसर गया. तेज हवाओं के कारण कई बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए।
मुख्य मार्ग पर बड़े बड़े पेड़ गिरने से कई रास्ते अवरुद्ध हो गए. आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए. इससे डूंगरपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई. इधर तेज हवाओं के चलते कई लोगो के घरों के टिन शेड उड़ गए. पानी की टंकियां भी उड़ गईं.
आम के पेड़ पर गिरी बिजली
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना इलाके के नागरिया पंचेला गांव में तूफान के चलते आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग सहित 2 बच्चे झुलस गए. गांव के 65 वर्षीय व चार बच्चे आम के पेड़ के नीचे हवा से गिर रहे आम इकट्ठा कर रहे थे. इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली आम के पेड़ पर गिरी. इस दौरान बिजली की चपेट में आने से मासूम कैलाश व सुनीता की मौत हुई।


Share This News