ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 101 प्राइवेट टैंकरों से जलापूर्ति की दरें तय<br>अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्यवाही Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। नहरबंदी और गर्मी के मौसम को देखते हुए बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में प्राइवेट टैंकरों से जलापूर्ति की दरें निर्धारित की गई हैं। इससे अधिक राशि वसूले जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि प्रथम 5 किलोमीटर की दूरी के लिए जलापूर्ति की दर 90 रुपये प्रति एक हजार लीटर प्रति ट्रिप निर्धारित की गई है। वहीं पांच किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 20 रुपये प्रति एक हजार लीटर प्रति किलोमीटर अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह दरें नियमानुसार अनुमोदन के पश्चात् निर्धारित की गई हैं, जो कि आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेंगी।
अधिक राशि वसूलने पर कर सकेंगे शिकायतबंसल ने बताया कि यदि किसी प्राइवेट टैंकर चालक द्वारा निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूली जाती है तो इसकी शिकायत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2970048 अथवा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नियंत्रण कक्ष 0151-2226454 पर की जा सकती है। शिकायत की जांच करते हुए दोषी पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


Share This News