Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना अब और जानलेवा हो रहा है। महिला पुलिस परामर्श केन्द्र में तैनात आरपीएस ओनाड़ सिंह का रविवार को निधन हो गया । उनके निधन से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई । एक पखवाड़े में बीकानेर में तैनात दूसरे पुलिस अधिकारी का निधन हो चुका है । इससे पहले मोबाइल टीम के प्रभारी ऋषिराज सिंह का निधन कोरोना के चलते हो गया था।