ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210515 WA0342 प्लाज्मा डोनेट कर दिया सन्देश Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट, जोधपुर। रक्तवीर मानव सेवा समिति की सक्रिय रक्तवीर व सामाजिक कार्यकर्ता चाडी निवासी शारदा विश्नोई सुपुत्री भंवरलाल सियाग जिनके पास शुक्रवार रात को दस बजे सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमित मरीज की जिंदगी को बचाने के लिए A नेगेटिव प्लाज्मा की जरूरत का संदेश मिलते ही रात में अपने घर हाल निवास हनुमान कॉलोनी, मंडोर से निकलकर 11बजे मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में पहुंचकर प्लाज्मा डोनेट करके कोरोना संकट के इस विकट दौर में भी निःस्वार्थ भाव से मानव सेवा की मिसाल पेश की|
सामाजिक कार्यकर्ता शारदा विश्नोई ने बताया कि वह किसान परिवार से ताल्लुकात रखती है और किसानों का सबसे पवित्र पर्व आखातीज के शुभ अवसर पर मुझे प्लाज्मा डोनेट करने का अवसर मिलने पर खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं व रक्तदान महादान के संदेश को भी सार्थक करने का मौका मिला|सामाजिक कार्यकर्ता शारदा विश्नोई खुद पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आ गयी थी लेकिन उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट करते हुए घरेलू नुस्खों के सहारे व चिकित्सक की सलाह से घर पर ही खुद का इलाज करते हुए कोरोना को मात दी।


Share This News