![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG_20250211_221011-scaled.jpg?fit=2560%2C2219&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241003_003337.jpg?fit=1024%2C1280&ssl=1)
Thar पोस्ट, बीकानेर। अक्षय तृतीया पर्व पर रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर एवं बीकानेरी कलाकार के सदस्यों ने पक्षियों की रक्षा हेतु एकत्रित किया विभिन्न स्थानों पर फंसा हुआ मंझा।रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं बीकानेरी कलाकार के दीपिका बोथरा ने बताया कि बीकानेर नगर स्थापना दिवस, अक्षय तृतीया के पर्व को समूचे शहर में पतंग उड़ा कर हर्षोल्लास से मनाने का चलन हैं, जिसमें शहर के गलियों एवं मोहल्लों में मँझा एवं गटीया अलग अलग जगह फस जाते हैं एवं चिड़िया ओर पक्षियों के लिए एक मुसीबत बन जाती हैं तथा कई बार तो जीव जंतुओं के प्राण भी चले जाते हैं।प्रकल्प संयोजक विनय हर्ष ने बताया कि दोनो संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आज बीकानेर शहर के परकोटे में अलग अलग टीम बना कर युवा साथियों ने अनेक जगह पर फ़से मँझे निकालने का प्रयास किया एवं लगभग 10 किलो मँझा एकत्रित कर उसे जलाया ताकि पशु ,पक्षियों एवं आम जनता को इस से कोई समस्या ना आए।इस पुनीत जीव जंतुओं के जीवन रक्षा के कार्य में प्रशांत कल्ला, मेहुल पुरोहित, निपुण राठी, इरा गुप्ता, फतेह मोहम्मद, बजरंग सिंह, जैन इमाम सहित अनेक युवा साथियों ने अपना सहयोग किया।