ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 90 तय दर से दुगनी राशि वसूलने पर एंबुलेंस को सीज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना अब सामाजिक व्यवस्था को भी खोखला कर रहा है। एम्बूलेंस चालक द्वारा रोगी को घर से पीबीएम अस्पताल ले जाने के लिए तय दर से दुगनी राशि वसूलने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग द्वारा एंबुलेंस को सीज किया गया है। परिवहन निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि मरीज के परिजन ने एम्बूलेंसस संख्या आरजे 07 पीए 5147 को जय नारायण व्यास कॉलोनी से मरीज को पीबीएम लाने के लिए किराए पर लिया था। वाहन चालक द्वारा इसके लिए एक हजार रुपये लिए गए जो कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से दोगुना है। परिवहन कार्यालय के निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल को रोगी के परिजन मनीष सोनी ने शिकायत की थी शिकायत सही पाए जाने पर परिवहन विभाग के निरीक्षक ने  एंबुलेंस संख्या आरजे 07, पीए 5147 को सीज की उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा एम्बूलेंस अथवा शव वाहन का किराया निर्धारित किया गया तथा इससे ज्यादा राशि वसूले जाने की स्थिति में शिकायत के लिए राउण्ड द क्लॉक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।


Share This News