ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 14 बीकानेर में यहाँ 22 पशु मरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post श्रीडूंगरगढ़ के शेरुणा निवासी उदाराम भादू की 7 बकरियां व 15 भेड़ें कुदरत के कहर का शिकार हो गई है। गरीब किसान परिवार के उदाराम का कोरोना काल में यही रोजगार है और आज सुबह वह खेतों की ओर रेवड़ लेकर निकला। बरसात में भेड़ें व बकरियां एक खेजड़ी के पेड़ के नीचे एकत्र हो गई। बिजली गिरने से नीचे खड़ी 7 बकरियां व 15 भेड़ें मौके पर ही खत्म हो गई। उदाराम बच्चों के साथ थोड़ी ही दूरी पर बैठे होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। गांव के ही रामनिवास गाट ने बताया कि शेरुणा थानाधिकारी मनोज कुमार व हल्का पटवारी रामचंद्र, गिरदावर सतवीर पचार तथा अधिकारी मौके पर पहुंचे।


Share This News