ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 8 ऑस्ट्रेलिया ने भारत के यात्रियों पर लगाई रोक, उल्लंघन पर 5 लाख का जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना कोहराम के बीच विश्व के अनेक देशों की सरकारें सख्त हो रही है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यदि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें पांच साल की कैद और 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना हो सकता है।कोरोना को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को फैसले की घोषणा की। कारण क़ि ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के वायरस को रोकना है जबकि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि यह फैसला भारत में संक्रमित और विदेश से ऑस्ट्रेलिया आए यात्रियों और पृथकवास में रखे गए के अनुपात के आधार पर है। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ने उनके हवाले से बताया कि भारत से आने वाले यात्रियों में ‘अप्रबंधन करने योग्य संक्रमितों की संख्या की वजह से यह कदम उठाया गया।


Share This News