Thar पोस्ट। पूर्व विधायक डॉ गोपाल जोशी गुरुवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे गोकुल जोशी पौत्र विजय मोहन जोशी सहित पोत्रों ने मुखाग्नि दी। कोरोना वायरस से संक्रमित जोशी का बुधवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल साकेत में निधन हो गया था। जोशी की बीकानेर में “बाऊसा” नाम से पहचान थी। उनका शव घर नहीं ले जाया गया। जोशी का शव जयपुर से सीधे जोशियों की बगीची ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की पहले से तैयारी की हुई थी। सभी औपचारिकाएं जोशियों की बगीची में ही पूरी की गई। उनके बेटे व भाजपा नेता गोकुल जोशी सहित तीन बेटों व पोतों ने अंतिम विदाई दी।सभी परिजनों ने पीपीई किट पहन रखी थी। किट में ही मुखाग्नी दी गई और चारों और फेरी लगाई गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से एसडीएम मीनु वर्मा ने,, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ,भाजपा की तरफ से पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गयी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला ,सत्यप्रकाश आचार्य भी शामिल हुए। इसके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराना, अविनाश जोशी, जतिन सहल व प्रशासनिक अमला व पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित थे। बीकानेर पश्चिम से विधायक रहे गोपाल कृष्ण जोशी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे बीकानेर विधानसभा सभा से भी विधायक रहे। डॉ.जोशी का साकेत अस्पताल में इलाज चल रहा था ।