ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20210429 123258 पूर्व विधायक जोशी को अंतिम विदाई, पीपीई किट पहन दी मुखाग्नि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। पूर्व विधायक डॉ गोपाल जोशी गुरुवार सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे गोकुल जोशी पौत्र विजय मोहन जोशी सहित  पोत्रों  ने मुखाग्नि दी। कोरोना वायरस से संक्रमित जोशी का बुधवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल साकेत में निधन हो गया था। जोशी की बीकानेर में “बाऊसा” नाम से पहचान थी। उनका शव घर नहीं ले जाया गया। जोशी का शव जयपुर से सीधे जोशियों की बगीची ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की पहले से तैयारी की हुई थी। सभी औपचारिकाएं जोशियों की बगीची में ही पूरी की गई। उनके बेटे व भाजपा नेता गोकुल जोशी सहित तीन बेटों व पोतों ने अंतिम विदाई दी।सभी परिजनों ने पीपीई किट पहन रखी थी। किट में ही मुखाग्नी दी गई और चारों और फेरी लगाई गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से एसडीएम मीनु वर्मा ने,, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ,भाजपा की तरफ से पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गयी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला ,सत्यप्रकाश आचार्य भी शामिल हुए। इसके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महामंत्री मोहन सुराना, अविनाश जोशी, जतिन सहल व प्रशासनिक अमला व पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित थे। बीकानेर पश्चिम से विधायक  रहे गोपाल कृष्ण जोशी का 88 वर्ष की आयु में  निधन हो गया था। वे बीकानेर विधानसभा सभा से भी  विधायक रहे। डॉ.जोशी का साकेत अस्पताल में इलाज चल रहा था ।


Share This News