ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 154 उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने पूर्व विधायक जोशी के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी के निधन पर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हॅूं कि मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाटी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा सभा से विधायक रहे जोशी  मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और सदैव गरीब एवं पिछड़ों व दलितों के उत्थान केे लिए उन्होंने काम किया।  बेदाग छवि के नेता पूर्व विधायक ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश व बीकानेर के विकास कोे सर्वोपरि माना। उनका इस तरह चले जाना बीकानेर के लिए अपूर्णीय क्षति है। 


Share This News