ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 153 ऊर्जा मंत्री ने पूर्व विधायक जोशी के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जोशी के निधन से उन्हें और उनके परिवार को व्यक्तिगत हानि हुई है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोपाल जोशी जी ने हमेशा अपने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए बीकानेर के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदैव जनता के हितों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल संगठक और प्रशासक को खो दिया है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिरशांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

डॉ. गोपाल जोशी के निधन पर शहर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर की राजनीति के पुरोधा और लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी के निधन पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की है और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।

शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक,जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य,असद रजा भाटी कौशल शर्मा, इंद्रा व्यास, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ. जोशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से बीकानेर में साफ, स्पष्ट, सिद्धान्तवादी और इमानदार राजनीतिक अध्याय का अंत हुआ है और उनके निधन से भाजपा और बीकानेर शहर में हुई रिक्तता की भरपाई करना अत्यंत मुश्किल है।


Share This News