IMG 20210427 WA0243 क्वानकिडो ऑनलाइन वर्ल्ड चैम्पियनशिप 23 अक्टूबर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही वियतनामी मार्शल आर्ट क्वानकिडो फैडरेशन ऑफ इंडिया की ऑनलाइन नेशनल मीटिंग हुई। संचालन फैडरेशन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल ने किया। फैडरेशन के नेशनल टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि 23 से 24 अक्टूबर को क्वानकिडो वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। चैम्पियनशिप दो वर्गों में आयोजित की जायेगी जिनमें अंडर ब्लेक बेल्ट केटेगरी तथा अबाॅव ब्लेक बेल्ट केटेगरी रखी गई है।
मीटिंग को संबोधित करते हुए फैडरेशन के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल ने कहा कि क्वानकिडो खिलाड़ियों का राज्यवार अधिकतम पंजीयन करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। फेडरेशन के नेशनल रेफरी कमीशन चैयरमैन सुनील दत्त, नेशनल जोइंट सेक्रेटरी राजेश सैनी तथा राहुल दलाल ने संबोधित किया। मीटिंग में राजस्थान स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत, स्टेट सेक्रेटरी यामिनी गुप्ता पंजाब, बुरहान खान, डी कांडा मुर्थी, शाबीर अहमद, रिजवान अहमद, केहर सिंह, सी पी शाबीर तथा सच्चिदानंद बिस्वाल भी नेशनल ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित हुए।

सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव इन क्षेत्रों में

विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर द्वारा आज वार्ड पार्षद दुर्गादास छंगाणी के सान्निध्य में इन क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि कोठारी हॉस्पिटल के आस पास,लालानी व्यासों की गली,मनावतो की गली में कोरोना मरीजो के घरों में व आस पास गली में छिड़काव किया गया । कोरोना योद्धा योगेश बिस्सा,छोटूलाल चुरा का सहयोग रहा ।


Share This News