ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 142 बिना मास्क कर रहे थे काम, ठोक दिया जुर्माना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। औद्योगिक इकाईयों में बिना मास्क कार्य करने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कुमार कटियार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न इकाईयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सात इकाईयों के 24 कार्मिक बिना मास्क कार्य करते पाए गए। इनके खिलाफ 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में गाइडलाइन की अवहेलना नहीं करने की हिदायत दी गई। कार्यवाही करने वाली टीम में रीको के सहायक लेखाधिकारी चंद्रशेखर आसोपा, शाखा प्रभारी जगदीश राजपुरोहित और कपिल सिंह शामिल रहे।

बुधवार को विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव हेतु बुधवार को प्रातः 9.30 से 12.30 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार को नोखा रोड, शिव वैली, गंगाशहर, गणेश टैंट हाउस, चोपड़ाबाडी, हंसा गेस्ट हाउस के सामने, करनानी मोहल्ला, सिंघल हॉस्पिटल, गौतम चैक, संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरव मंदिर, रांका चोपड़ा मौहल्ला, हरिराम मंदिर, पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, किरण टेलर, बालबाड़ी स्कूल, जैन कॉलेज, बजाज शो-रूम, विद्या निकेतन आदि एरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


Share This News