ताजा खबरे
SAVE 20261022 132757 scaled जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने गुरुवार को पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे निर्वाचन का निरीक्षण किया।

1004926949 जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर और रायसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान दल के कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। केंद्र पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से सम्पन्न करें। मतदान दल के कार्मिकों को आपसी समन्वय और नियम सम्मत तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सुश्री स्वाति शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस श्री मनु गर्ग साथ रहे।


Share This News