ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में आज, गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए सुबह से ही लंबी कतारें देखी गई। इस चरण में 85 लाख सात हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव में कुल 6926 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में प्रत्येक मतदाता को दो वोट डालने है।

इसके लिए मतदान केंद्रों पर दो ईवीएम रखी गई है। मतदाता एक ईवीएम पर जिला परिषद सदस्य और दूसरी ईवीएम पर पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डालेंगे। मतदान के लिए कुल 9886 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

बीकानेर : पंचायती राज आम चुनाव 2026

प्रथम चरण: प्रातः 10 बजे तक मतदान एवं मतदान प्रतिशत

जिला परिषद सदस्य: कुल मतदाता : 2,67,602
दस बजे तक मतदान : 39,554
मतदान प्रतिशत : 14.78

पंचायत समिति सदस्य

1. छत्तरगढ़

कुल मतदाता : 68,363
दस बजे तक मतदान : 7,768
मतदान प्रतिशत : 11.36

2. खाजूवाला

कुल मतदाता : 64,232
दस बजे तक मतदान : 8,864
मतदान प्रतिशत : 13.80

3. पूगल

कुल मतदाता : 55,621
दस बजे तक मतदान : 7,985
मतदान प्रतिशत : 14.36

4. रुणिया मुख्यालय बीकानेर

कुल मतदाता : 79,386
दस बजे तक मतदान : 14,937
मतदान प्रतिशत : 18.82

चारों पंचायत समितियों का कुल मतदान : 39,554
मतदान प्रतिशत : 14.78


Share This News