ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
IMG 20241023 101608 कांग्रेस ने 41 जिला परिषद वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर देहात कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर
चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए संचालन समिति का भी गठन करते हुए प्रभारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के सभी 41 जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, नियुक्त सभी प्रभारी अपने-अपने जिला परिषद वार्डों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, उन्हें अपने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों का समन्वय करने, प्रत्याशियों की मदद करने तथा समय-समय पर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रगति रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी गतिविधियों के संचालन के लिए समिति गठित
पंचायतीराज चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा एक संचालन समिति का भी गठन किया गया है।

यह समिति चुनाव संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएगी। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा संगठन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News