ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 4 मौसम के दो रंग, पूर्वी जिलों में होगी बारिश, पश्चिम में तेज गर्मी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आने वाले दिनों में मौसम के दो रंग राजस्थान में दिखेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 से 29 सितंबर के बीच प्रदेश के पूर्वी जिलों हिस्सों में बादल और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 27 से 29 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है। 24 सितंबर को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और बीकानेर में 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में भी पारा 40.5 डिग्री रहा। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर अभी बना रह सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम के दो अलग रंग दिखाई दे सकते हैं- पूर्वी हिस्से में बादल-बारिश और पश्चिमी जिलों में गर्मी।


Share This News