ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 5 पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया रविवार को बीकानेर आएंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया रविवार को बीकानेर आएंगे।

राज्यपाल श्री कटारिया रविवार प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। श्री कटारिया दोपहर 12.30 बजे गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ भवन जाएंगे, जहां साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में भाग लेंगे।

राज्यपाल श्री कटारिया दोपहर 3.30 बजे गंगाशहर स्थित सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे नोखा रोड, गंगाशहर स्थित हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

राज्यपाल श्री कटारिया सायं 5.35 बजे राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर पहुंचेंगे, जहां केन्द्र के 75वें वर्षगांठ समारोह एवं अमृत महोत्सव वर्ष के तहत भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल श्री कटारिया 28 सितंबर को सुबह 11.25 बजे प्रस्थान करेंगे


Share This News