






Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार बीकानेर जिला यूनियन के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन तकनीकी प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।












चुनाव के दौरान संघ के प्रदेश संयोजक श्री रामनारायण विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जसवीर सिंह बरनाला तथा संभाग अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र फौजी की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
जिला अध्यक्ष पद पर जयदेव विश्नोई, प्रदेश महासचिव पद पर महावीर सिंह किल्चू, संभाग महामंत्री पद पर राजेश टोकस तथा महिला जिला अध्यक्ष पद पर सुशीला कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त वनमंडल बीकानेर अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र सिंह राठौड़, डिग्गाना अध्यक्ष पद पर दयालराम, छत्तरगढ़ अध्यक्ष पद पर रोहिताश कुमार मीणा, वन्यजीव बीकानेर अध्यक्ष पद पर रमेश जाखड़ तथा राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बीकानेर अध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुमार का चयन किया गया।
जिला कार्यकारिणी में कैलाश विश्नोई को जिला महामंत्री, कमल कुमार को जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल चारण को जिला महासचिव, राजूराम महला को जिला मीडिया प्रभारी, लीला कुमारी को महिला जिला उपाध्यक्ष तथा विजयलक्ष्मी गोयल को महिला जिला महासचिव चुना गया।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय ने कहा कि संघ की एकजुटता और सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वहीं प्रदेश संयोजक रामनारायण विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह बरनाला एवं संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारियों के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
