ताजा खबरे
IMG 20260923 223124 दिल्ली की सड़कों पर अब 'दुर्गा' ! सरकार ने दी मंजूरी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी में महिला सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में ‘DURGA’ ई-ऑटो योजना को मंजूरी दी गई है. योजना के पहले चरण में दिल्ली में कुल 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित किए जाएंगे. इनमें 1,170 ई-ऑटो महिलाओं और 130 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को दिए जाएंगे।

योजना के तहत दिल्ली के प्रत्येक राजस्व जिले में अधिकतम 100 ई-ऑटो का आवंटन किया जाएगा. इनमें अधिकतम 90 ई-ऑटो महिलाओं और 10 ई-ऑटो ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए होंगे. योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी और इसके लिए अलग ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा.महिला आवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसका दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. उसके पास वैध वोटर आईडी, एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना अनिवार्य होगा. तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी.

महिला आवेदक या उसके परिवार के पास पहले से कोई रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट व्हीकल या तीन पहिया वाहन नहीं होना चाहिए. परिवार की सालाना आय की सीमा 5 लाख रुपये रखी गई है और इसके लिए वित्त वर्ष 2025-26 की आय को आधार माना जाएगा.ट्रांसजेंडर आवेदकों के लिए भी उम्र 20 से 40 साल और दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. उन्हें दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस से जारी वैध ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट देना होगा. इसके अलावा उनके पास वोटर आईडी, एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस और पीएसवी बैज होना अनिवार्य होगा. इन ई-ऑटो पर तीन साल का लॉक-इन पीरियड रहेगा. इस अवधि में वाहन को बेचा, ट्रांसफर या किसी अन्य तरीके से निस्तारित नहीं किया जा सकेगा.


Share This News